झालावाड़ (केडीसी) जिले के मनोहरथाना क्षेत्र में आज जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हो गई, घटना में 2 लोग गंभीर घायल हो गए, जिन्हें मनोहरथाना चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रेफर कर दिया गया।
वही दोनों पक्षों में हुए पथराव में आधा दर्जन अन्य महिला एवं पुरुष भी घायल हुए हैं। मनोहरथाना डीएसपी ने बताया कि दांगीपुरा थाना क्षेत्र के गोघड़ी गांव में दो पक्षों में कृषि भूमि की मेढ़ को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था।
इसी को लेकर आज दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और एक पक्ष ने 12 बोर की बंदूक से फायरिंग कर दी, तो वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने भी पथराव किया।
फायरिंग में 2 लोग छर्रे लगने से गंभीर घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रेफर किया गया है।
घटनास्थल पर हुए पथराव में आधा दर्जन अन्य महिला व पुरुष के भी घायल हो गए जिन्हें मनोहरथाना चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बरहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, वहीं गांव में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया है।
अन्य खबरे
गोवंश अधिनियम का 02 वर्ष से फरार अभियुक्त गिरफ्तार
4 डोडा पोस्त तस्कर गिरफ्तार 5 लाख रुपए की कीमत का 101 किलो माल बरामद गाड़ी जब्त।
शराब तस्करी के आरोपी 9 माह से फरार मुख्य आरोपी चढ़ा मनोहरपुर पुलिस के हत्थे।