March 18, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » चिंकारा कैंटीन के बाहर हुआ जमकर हंगामा। पुलिस जवानों व पूर्व सैनिक के बीच हुई जमकर मारपीट। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। मौके पर तमाशबीन लोगो की हुई भीड़ जमा।कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुचकर करवाया मामला शांत। पुलिस ने एक व्यक्ति को लिया हिरासत में, पुलिस की जांच जारी…

चिंकारा कैंटीन के बाहर हुआ जमकर हंगामा। पुलिस जवानों व पूर्व सैनिक के बीच हुई जमकर मारपीट। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। मौके पर तमाशबीन लोगो की हुई भीड़ जमा।कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुचकर करवाया मामला शांत। पुलिस ने एक व्यक्ति को लिया हिरासत में, पुलिस की जांच जारी…

सीकर ( केडीसी) जिले के नीमकाथाना में चिंकारा कैंटीन के बाहर पुलिस के जवानों व पूर्व सैनिक के बीच जमकर हाथापाई देखने को मिली।

बताया जा रहा है की पूर्व सैनिक कैंटीन से सामान लेने के लिए आया था तभी वह टोकन से पहले कैंटीन में जाने लगा ओर कोरोना गाइडलाइन की पालना नही कर रहा था।

उसी दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने उसे टोक तो पुलिसकर्मीयो एवं पूर्व सैनिक के बीच विवाद हो गया मामला इतना बढ़ गया कि वहा मौजूद पूर्व सैनिक व पुलिस के बीच जमकर हाथापाई हो गई।

सूचना पर कोतवाली थाना अधिकारी राजेश डूडी ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया और एक युवक को शांतिभंग के आरोप में हिरासत में लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

घटना को लेकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और जमा भीड घटना को देखने व मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। बता दे कि कैन्टीन के बाहर भीड़ भाड़ रहती है। जिससे सोसिल डिस्टेंस की पालना नही होती। सोसिल डिस्टेंस की पालना नही करने पर पहले भी कैन्टीन को सीज किया जा चुका है लेकिन उसके बाद भी व्यवस्था में सुधार नही हो पाया जिससे आये दिन विवाद होते रहते है।