February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » उफनती बागमती नदी में नहाने के दौरान हुआ बड़ा हादसा,पानी की तेज धारा में डूबे 4 बच्चे, एक का शव बरामद, बाकी की तलाश जारी

उफनती बागमती नदी में नहाने के दौरान हुआ बड़ा हादसा,पानी की तेज धारा में डूबे 4 बच्चे, एक का शव बरामद, बाकी की तलाश जारी

बिहार ( राजा बाबु ) सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र मे उफनती नदी चार बच्चों को निगल ग‌ई। जानकारी के अनुसार परराही पठान टोला के चार बच्चे बागमती नदी में नहाने के लिए गए थे, नहाने के दरमियान एक बच्चा डूबने लगा, जिससे देख बाकी उनके 3 साथी भी बचाने के लिए गहरे पानी में जा पहुंचे, जिससे वो बाकी 3 बच्चे भी नदी में समा गए।

घटना में मृत बच्चों की पहचान 15 वर्षीय रेहान अंसारी जिसका शव एनडीआरएफ की टीम के द्वारा निकाल लिया गया है,जबकि 3 अन्य साहिल (15) महताब खान ( 12 )व आजिद खान की तलाश एनडीआरएफ की टीम कर रही है।