February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » युवती ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, सगाई टूटने से थी अवसाद में,

युवती ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, सगाई टूटने से थी अवसाद में,

झालावाड़ (केडीसी) जिले के डग कस्बे में एक 25 वर्षीय युवती ने अपने मामा के घर में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। मिली जानकारी के अनुसार मृतका पूजा जैन बीते 3 वर्षों से अपने मामा के घर डग कस्बे में रह रही थी।

यूवती की कुछ दिन पूर्व ही सगाई तय हुई थी, लेकिन बाद में यह सगाई टूट गई। इसके बाद से ही पूजा अवसाद में चल रही थी और डिप्रेशन के चलते उसने देर शाम अपने मामा के घर में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही डग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।