February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » वर्षो पूराने अतिक्रमण को हटवाने का कार्य शुरू, ग्रामीणों में हर्ष की लहर

वर्षो पूराने अतिक्रमण को हटवाने का कार्य शुरू, ग्रामीणों में हर्ष की लहर

कोटपूतली (बिल्लुराम सैनी ) निकटवर्ती ग्राम पंचायत सुन्दरपुरा में आम रास्ते पर वर्षो पूराने अतिक्रमण को हटवाने का कार्य बुधवार से शुरू किये जाने से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल देखने को मिला। सुन्दरपुरा गांव की बसावट के समय से ही आम रास्ते पर हो अतिक्रमण को जमीनी खातेदारों की आपसी समझाईश व सहयोग से पंचायत भवन से ढ़ाणी बिरमाना तक 1.5 किलोमीटर आम रास्ते का अतिक्रमण जेसीबी मशीन की सहायता से हटवाने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि यादराम कसाना, उप सरपंच प्रतिनिधि महेश, विशम्भर दयाल, महेन्द्र, घीसाराम, रामशरण, बिल्लू, धर्मपाल, राजू, मानसिंह, सहमाल, हँसराज, प्रकाश समेत अनेक ग्रामीण मौजुद रहें।