February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » dhirenn gupta » निजी बैंकों द्वारा सरकारी संस्थानों पर विज्ञापन किये जाने पर कार्यवाही की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

निजी बैंकों द्वारा सरकारी संस्थानों पर विज्ञापन किये जाने पर कार्यवाही की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

कोटपूतली (बिल्लुराम सैनी)अखिल अनुसूचित जाति समन्वय परिषद् के तहसील अध्यक्ष राजेश हाडिया व बलवन्त मीणा ने निजी बैंकों द्वारा जयपुर, अलवर तथा सीकर जिले के अधिकांश सरकारी संस्थानों को विज्ञापन का अड्डा बना दिये जाने से प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भेजकर उचित कार्यवाही की मांग की हैं।

हाडिया व मीणा ने बताया कि अलवर, जयपुर तथा सीकर जिले के किसी भी गांव में चले जाइये अधिकांश गांवों के राजकीय विद्यालय, अस्पताल व सरकारी कार्यालयों के बाहर निजी बैंक अपने प्रचार प्रसार करने के माध्यम से इन सरकारी संस्थानों का छोटा सा नाम अंकित कर उनके मुख्य दरवाजे के सामने अपना बड़ा होर्डिंग लगाकर विज्ञापन कर रहे है।