March 19, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » रणथम्भौर मे बाघों की मॉनिटरिंग को लेकर लापरवाही । मृत मूर्गी खाते बाघ का विडियो हुआ वायरल।

रणथम्भौर मे बाघों की मॉनिटरिंग को लेकर लापरवाही । मृत मूर्गी खाते बाघ का विडियो हुआ वायरल।

सवाई माधोपुर (केडीसी) रणथंभौर बाघ परियोजना में एक बार फिर बाघ व वन्यजीवो की सेहत के साथ खिलवाड़ होने का मामला सामने आया है। रणथंभौर बाघ परियोजना की फलौदी रेजं इलाके में जोन 10 के पास एक बाघ देर रात को सड़क किनारे पड़े मृत मुर्गा मुर्गी खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के साथ ही वन विभाग में भी हड़कंप मच गया है। सूत्रों की माने तो खंडार रोड पर फलोदी रेंज में जॉन 10 के पास  देर रात एक बाघ जंगल से बाहर निकल आया,बाघ काफी देर तक तो सड़क पर चहल कदमी करता रहा और  इसके बाद बाघ सड़क किनारे झाड़ियों में बड़े मृत मुर्गा मुर्गी के ढेर के पास जाकर बैठ गया। करीब आधे घंटे तक मृत मुर्गा मुर्गी को खाता रहा फिर काफी देर के बाद वापस जंगल की ओर लौट गया।

वन विभाग के अधिकारी का कहना है कि मध्य प्रदेश पोल्ट्री फॉर्म से मुर्गा मुर्गी लेकर वाहन आते जाते रहते हैं, हो सकता है मृत होने पर वे रोड किनारे फेंक गए हो मामले की जांच कराई जा रही है । बाघ को सड़क किनारे चलल कदमी करते हैं हुए ओर मृत मुर्गा मुर्गी खाते देखकर सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और लोग बाघ का अपने मोबाइल से वीडियो बनाते रहे वहीं वन विभाग की माने तो अभी तक यह बाघ कौन सा है इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अगर सूत्रों की माने तो बाघ 34 यानी कुंभा होने की संभावना है।