February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » दुकान में रखा हजारों रूपये का सामान चुरा ले गये अज्ञात चोर

दुकान में रखा हजारों रूपये का सामान चुरा ले गये अज्ञात चोर

बहरेाड़। नीमराणा थाना सर्किल के कोलीला मोड़ पर रात को अज्ञात चोर शराब दुकान के समीप जरनल स्टोर दुकान में रखे समान व नगदी सहित पैंतालीस हजार रुपये का सामान ले गये।

दुकान मालिक सतेंद्र ने बताया कि प्रात दुकान खोलने के समय चोरी की घटना मालूम चला।

दुकान का ताला टूटा हुआ था। देखने पर पता चला कि दुकान में कुछ नहीं है चोर दुकान में रखे डी फ्रीज, कोल्डड्रिंक, जरनल स्टोर के समान, सिलेंडर व गल्ले में रखे तीन हजार रुपये सहित लगभग पैंतालीस हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए।

सूचना पर पहूॅची नीमराना पुलिस मौका मुआयना कर जांच कार्यवाही में जुट गई।