February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » सेवा ही राजनीति का मुख्य उद्धेश्य- रावत। भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना के जन्मदिवस पर विभिन्न सेवा कार्यो का आयोजन

सेवा ही राजनीति का मुख्य उद्धेश्य- रावत। भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना के जन्मदिवस पर विभिन्न सेवा कार्यो का आयोजन

कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी) भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना के जन्मदिवस पर शुक्रवार को प्रदेश उपाध्यक्ष एड. हिरालाल रावत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत विभिन्न सेवा कार्यो का आयोजन किया गया।

इस मौके पर ग्राम चतुर्भुज स्थित श्री ध्यान जी गौशाला में रावत ने गायों को गुड़ व दलिया खिलाया। साथ ही विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री का वितरण भी किया। रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर प्रदेशाध्यक्ष भड़ाना को जन्मदिवस की बधाई दी।

उन्होंने कहा कि सेवा कार्य ही राजनीति व सामाजिक जीवन में भाजपा कार्यकर्ताओं का मुख्य उद्धेश्य है।

इस दौरान भाजयुमो जिला महामंत्री एड. राजेन्द्र रहीसा, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश मित्तल, एड. मुकेश चनेजा, एड. चेतराम रावत, नरेन्द्र रावत, जिला संयोजक अमरसिंह कसाना, मधुसुदन जाँगल, पूरण गुर्जर समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजुद रहें।