February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » मृत मवेशी की खाल के भण्डारण को लेकर भीडे दो पक्ष। जमकर हुआ पथराव। गंगापुरसिटी कस्बे का है मामला।

मृत मवेशी की खाल के भण्डारण को लेकर भीडे दो पक्ष। जमकर हुआ पथराव। गंगापुरसिटी कस्बे का है मामला।

सवाई माधोपुर (केडीसी) जिले के गंगापुरसिटी कस्बे में मृत मवेशी के चमड़े के भंडारण को लेकर नगर परिषद में की गई शिकायत को लेकर दो पक्षों में आपस में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षो के बीच पथराव हो गया । दोनों पक्षों के बीच हुई आपसी पत्थरबाजी से मोहल्ले में भगदड़ मच गई । कई लोगों ने जैसे तैसे भाग कर अपनी जान बचाई । सूचना मिलने के साथ ही उदई मोड़ थाना पुलिस मय जाब्ता के मौके पर पहुंची और जैसे तैसे स्थिति पर काबू पाया ।

थानाधिकारी गंभीर कसाना ने बताया कि कस्बे के खटीक मोहल्ले में कुछ लोग मृत मवेशी के चमड़े का भंडारण करते हैं ।जिससे आस पास दुर्गंध फैलती है। स्थानीय लोगों ने इस मामले की नगर परिषद में शिकायत की थी । शिकायत मिलने के बाद नगर परिषद की टीम जांच के लिए खटीक मोहल्ले में पहुंची ।इस दौरान बातचीत होते होते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और दोनों पक्षो के बीच जबरदस्त पत्थरबाजी शुरू हो गई ।

मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे तैसे भाग  कर अपनी जान बचाई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रण में ली । फिलहाल मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है। जिसके चलते फिलहाल मामला शांति है । गनीमत रही कि किसी को चोट नही आई ।