March 19, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » भामाशाहों ने राधाकृष्ण गौशाला में किया सहयोग

भामाशाहों ने राधाकृष्ण गौशाला में किया सहयोग

कोटपूतली (बिल्लुराम सैनी ) निकटवर्ती ग्राम खेड़ा निहालपुरा स्थित राधाकृष्ण गोशाला में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रवि यादव द्वारा गौमाता के लिए सवामणी आयोजित की गई।

वहीं भामाशाह मोजीराम गुर्जर द्वारा करीब 91 हजार की लागत से 150 क्विंटल चारा भेंट किया गया। दयानंद शर्मा एवं राजीव जोशी द्वारा 5-5 छत के पंखे भेंट किए गए।

इस दौरान गौशाला अध्यक्ष लालचंद पटेल, संरक्षक हरफूल पंच, कोषाध्यक्ष शिवदयाल यादव, सचिव धोलाराम गोलियां, अभिषेक चौधरी, पवन यादव, हरमेश, संजय, संदीप, राहुल, महेन्द्र, मक्खन लाल लताला, सुल्तान योगी, राजेंद्र जांगिड़, सुनील यादव आदि उपस्थित रहे।