February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » ग्राम पंचायत शाहजहांपुर के समाजिक सरोकार। अतिक्रमण हटवा सडक मार्ग चौडे करने की चलाई मुहिम ।

ग्राम पंचायत शाहजहांपुर के समाजिक सरोकार। अतिक्रमण हटवा सडक मार्ग चौडे करने की चलाई मुहिम ।

शाहजहांपुर 6 जून – ग्राम पंचायत शाहजहांपुर द्वारा लगातार कस्बे से अतिक्रमण हटवा सडक बनाने का कार्य जारी है। पूर्व मे शाहजहांपुर कस्बे सहित मीणा चौपाल से होकर बर्डोद रोड तक अतिक्रमण हटवा विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी की अभिशंसा पर करीब 60 लाख के प्रस्तावित रोड का कार्य लगभग पूरा होने के बाद ग्राम पंचायत द्वारा बीजवाड मोड ग्राम पंचायत के समीप अरसे से रखे खोखो को सडक से हटावा एवं वहां सडक निर्माण का कार्य करवाया जा रहा है।‌

इतना ही नहीं ग्राम पंचायत द्वारा बीजवाड मोड से हाईवे तक सडक मार्ग के दोनों ओर व्यापारियों द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटवा कर सडक मार्ग को चौडा करवाया गया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच वीरमती यादव, पंचायत सहायक रवि वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि रुपेश यादव, समाजसेवी गिर्राज यादव, पत्थर मार्केट एसोसिएशन अध्यक्ष ऋषि यादव, जयवेन्द्र यादव, सचिव अलका मीणा, दीपक यादव सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।