February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शनिवार को पुलिस ने सुबह फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को जागरूक किया

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शनिवार को पुलिस ने सुबह फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को जागरूक किया

पावटा (संजय झांकल ) कोविड कर्फ्यू का सख्ती से पालन करने के लिए पुलिस ने पावटा बाजार में फ्लैग मार्च कर लोगों को अनावश्यक बाजार में न घूमने की हिदायत दी और इस कोविड कर्फ़्यू में पुलिस का सहयोग करने की अपील की । प्रागपुरा थाना इंचार्ज शंकर चतुर्वेदी के निर्देशानुसार पावटा चौकी एसआई दिलीप और प्रागपुरा थाना चौकी एसआई गिरधारी के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने बाजार में फ्लैग मार्च कर लाउड स्पीकर से अनाउंसमेंट कर शासन द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन बताकर उसका पालन कर सहयोग की अपील की।

सब इंस्पेक्टर रविंद्र ने बताया कि पावटा क्षेत्र में कोविड कर्फ्यू का शक्ति से पालन करवाया जा रहा है। ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है जो अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलकर बाजार में घूमते हैं। फ्लैग मार्च में मनोज,जगत,लखन, रामकरण,अजय,अर्जुन और ड्राइवर रामेश्वर आदि शामिल रहे।