February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » नगर पालिका मंडल की कार्यवाही जारी।11 बजे के बाद दुकान खुली होने पर 2 दुकानों को किया सीज व 2200 रुपये चालान किया गया ।

नगर पालिका मंडल की कार्यवाही जारी।11 बजे के बाद दुकान खुली होने पर 2 दुकानों को किया सीज व 2200 रुपये चालान किया गया ।

कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी) राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे त्रिस्तरीय जन अनुशासन मॉडिफाइड लोकडाउन के तहत कोरोना गाइड लाइन की अनुपालना करवाने हेतु शहर मे नगरपालिक टीम द्वारा आज को अधिशासी अधिकारी श्री फतेह सिंह मीणा के निर्देशन व नेतृत्व मे नगरपालिका टीम द्वारा श्री सौरभ गर्ग सहायक राजस्व निरीक्षक के द्वारा शहर के मुख्य मार्गो पर फ्लैगमार्च किया गया इस दौरान नगरपालिका टीम द्वारा 11बजे के बाद दुकाने खुली होने पर 2 दुकाने सीज की गई व 2200 रुपए का चालान किया । साथ ही नगरपालिका द्वारा फायरब्रिगेड से शहर मे मुख्य मार्ग को सोडियम हाईपोक्लोराईड से सैनिटाइज करवाया अधिशासी अधिकारी फतेह सिंह मीणा ने बताया की मुख्य मार्गो पर फ्लैग मार्च करने के साथ ही गली मोहल्ले के अंदर जाकर भी अनावश्यक रूप से घर से बेवजह बाहर घूमने वाले पर शक्ति से समझाते हुए कोरोना की गाइडलाइन पालना करने हिदायत दी श्रीमान मीणा जी ने कहा की राज्य सरकार चलाए जा रहे अनुशासन पखवाड़े के तहत कोरोना गाइडलाइन की पालना करवाने मे हम प्रतिबंद है