February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सात वर्ष का कार्यकाल भाजपा नेता शंकर लाल कसाना की ओर से विभिन्न सेवा कार्यो का आयोजन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सात वर्ष का कार्यकाल भाजपा नेता शंकर लाल कसाना की ओर से विभिन्न सेवा कार्यो का आयोजन

कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी) केन्द्र की मोदी सरकार के सात वर्षो का कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा ही संगठन अभियान के तहत विभिन्न सेवा कार्यो का आयोजन किया जा रहा है।

इस मौके पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर लाल कसाना द्वारा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री गुड्डु सैनी के निर्देश पर ग्राम नारेहड़ा स्थित गौशाला में गौमाता के चारे हेतु 11 हजार रूपयों की राशि भेंट की गई।

साथ ही एक क्विण्टल दलिया गौशाला को एवं ग्रामीणों को मास्क व सैनेटाईजर का वितरण किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष संजय सिंह नारेहड़ा, सरपंच प्रतिनिधि अशोक सिंह तंवर, गौशाला प्रबंधक ओम सिंह तंवर, अध्यक्ष जसवंत माठ, रूपेश आचार्य, पूरणमल सैन, उप सरपंच महेन्द्र मीणा आदि मौजुद थे।

साथ ही कस्बे में विभिन्न स्थानों पर फल वितरण किया गया एवं ग्राम पंचायत अमाई के विभिन्न वार्डो में आयुर्वेदिक काढ़े व मास्क का भी वितरण किया गया।