February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » राज्यमंत्री यादव ने ग्राम भौनावास आदर्श पीएचसी का किया निरीक्षण ग्रामीणों की मांग पर कोरोना वार्ड शुरू करवाने की दी सहमति

राज्यमंत्री यादव ने ग्राम भौनावास आदर्श पीएचसी का किया निरीक्षण ग्रामीणों की मांग पर कोरोना वार्ड शुरू करवाने की दी सहमति

कोटपूतली।बिल्लूरामसैनी) स्टेट मोटर गैराज राज्यमंत्री व क्षेत्रिय विधायक राजेन्द्र सिंह यादव ने शनिवार को निकटवर्ती ग्राम भौनावास स्थित राजकीय आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय परिसर में विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली।

यादव ने ग्रामीणों की माँग पर पीएचसी में कोरोना वार्ड बनाने की सहमति दी। उन्होंने कहा कि पीएचसी में चिकित्सकीय उपकरणों व सुविधाओं में कोई कमी नहीं छोड़ी जायेगी। इस दौरान एडीएम जगदीश आर्य व एसडीएम सुनीता मीणा समेत अन्य मौजुद रहें।