February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » जयपुर से दिल्ली जा रही अंग्रेजी व्हिस्की से भरी एक स्वीफ्ट डिजायर को जब्त कर दो आतोपियों को गिरफ्तार किया…

जयपुर से दिल्ली जा रही अंग्रेजी व्हिस्की से भरी एक स्वीफ्ट डिजायर को जब्त कर दो आतोपियों को गिरफ्तार किया…

शाहजहांपुर 28 सितम्बर- पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जयपुर से दिल्ली जार रही अंग्रेजी व्हिस्की से भरी एक स्वीफ्ट डिजायर को जब्त कर दो आतोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी विक्रम चौधरी ने बताया की शाहजहांपुर पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना मिली की एक दिल्ली नम्बर स्वीफ्ट डिजायर कार मे दो युवक अवैध रुप से शराब ले जा रहे है।

सूचना पर जब पुलिस ने टोल प्लाजा पर नाकाबंदी के दौरान स्वीफ्ट को रोका एवं जांच की तो स्वीफ्ट मे 33 पेटी रॉयल क्लासिक व्हिस्की भरी हुई थी। जिसका दोनों युवक कोई संतुष्टि पूर्वक जवाब नहीं दे पाये।

पुलिस ने मामले मे तौसीम खान पुत्र नसीम खान ( 23) निवासी पटौदी चौक गुरुग्राम एवं अनील पुत्र रामसिंह राजपूत निवासी पालम दिल्ली को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से शराब‌ के अवैध परिवहन को लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है।