February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » शाहपुरा में विभिन्न मांगों को लेकर पशुधन सहायक हड़ताल पर उतरे पशुधन सहायकों ने नोडल अधिकारी को सौंपा सामूहिक अवकाश पत्र।

शाहपुरा में विभिन्न मांगों को लेकर पशुधन सहायक हड़ताल पर उतरे पशुधन सहायकों ने नोडल अधिकारी को सौंपा सामूहिक अवकाश पत्र।

रवि कुमार सैनी

पशुधन सहायक विभिन्न मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहे। इससे पशु चिकित्सा उप केन्द्र नहीं खुले। एक तरफ जहां पशु पालक और किसान पशुओं में फैल रही लम्पी वायरस बीमारी से परेशान हैं, वहीं पशुधन सहायक अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर चले गए। पशुधन सहायकों ने पशु चिकित्सा नोडल अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उनकी 11 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया है कि उनकी मांगें नहीं माने जाने तक सामूहिक अवकाश जारी रहेगा।