March 18, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » अवैध रूप से देशी शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार।

अवैध रूप से देशी शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार।

रवि कुमार सैनी

भाबरू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार में अवैध रूप से शराब का परिवहन करने के आरोप में दो जनों को गिरफ्तार कर वाहन व 273 पव्वे देशी शराब जब्त किए है। थानाप्रभारी अत्तरसिंह ने बताया कि भाबरू थाना पुलिस विशेष नाकाबंदी व चेकिंग कर रही थी।इस दौरान पुलिस ने कार को रूकवाकर चेक किया। इस दौरान कार में 5 कर्टन में 273 पव्वे भरे मिले। पुलिस ने कार सवार लोगों से शराब परिवहन के संबंध में लाइसेंस पूछा लेकिन उनके पास कोई लाइसेंस नहीं मिला। इस पर पुलिस ने शराब व कार जब्त कर लिया और आंतेला निवासी आरोपी बनवारी लाल मीणा व हंसराज माली को गिरफ्तार कर लिया।