February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने शहर से दो मनचलों को किया गिरफ्तार।

छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने शहर से दो मनचलों को किया गिरफ्तार।

रवि कुमार सैनी

छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में शाहपुरा पुलिस ने 2 मनचलों को किया गिरफ्तार। स्कूली छात्राओं को छेड़छाड़ करके करते थे परेशान पुलिस ने सादा वर्दी में धड़ दबोचा आरोपी गौरव जांगिड़ निवासी शाहपुरा शहर व नरेंद्र जाट रामपुरा शाहपुरा का रहने वाला है। थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया की पुलिस को सूचना मिली थी कुछ लड़के स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ कर परेशान करते हैं छात्राओं ने इसकी जानकारी पुलिस को दी इससे पुलिस ने सादा वर्दी में कुछ पुलिसकर्मी तैनात किए और मनचलों पर नजर रखना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने दोनों मनचलों को गिरफ्तार कर लिया।