February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » नकबजनी की वारदात का खुलासा एक मुल्जिम गिरफ्तार।

नकबजनी की वारदात का खुलासा एक मुल्जिम गिरफ्तार।

रवि कुमार सैनी

शाहपुरा के निकट भाबरू थाना पुलिस ने गांव जयसिंहपुरा में तीन दुकानों के ताले तोड़कर की गई नकबजनी का किया खुलासा और एक आरोपी को किया गिरफ्तार व दो किशोर बालक किये निरुद्ध और चोरी का माल किया बरामद आरोपी रात के समय में एकांत‌ क्षेत्र में स्थित दुकानों के शटर के ताले तोड़कर दुकानों से नकदी व सामान चोरी कर ले जाते थे। आरोपी जितेंद्र सिंह उर्फ मुकुल सिंह राजपूत उम्र 19 साल निवासी जयसिंहपुरा भाबरु का रहने वाला था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।