March 20, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » प्रमोद वर्मा ने जन्मदिन पर किया स्वैच्छिक रक्तदान रक्तमणि कार्यक्रम रक्तदान 2527 दिनों से लगातार जारी

प्रमोद वर्मा ने जन्मदिन पर किया स्वैच्छिक रक्तदान रक्तमणि कार्यक्रम रक्तदान 2527 दिनों से लगातार जारी

खबराना बिल्लूरामसैनी

कोटपूतली भाजपा नेता मुकेश गोयल की पहल पर प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर 2015 से शुरू हुआ रक्तमणि कार्यक्रम 2527 दिनों से लगातार जारी है। रक्तमणि अभियान में रविवार को राजकीय बीडीएम ब्लड बैंक में प्रमोद वर्मा पुत्र कैलाश चन्द टेलर निवासी लक्ष्मीनगर कोटपूतली ने अपने जन्मदिन पर स्वैच्छिक रक्तदान किया और गौरवशाली रक्तमणि बने।
ब्लड बैंक में सभी गु्रप के रक्त की आपूर्ती ही इस कार्यक्रम का मूल उद्देष्य है। इस कार्यक्रम में प्रतिदिन एक या अधिक व्यक्तियों का स्वैच्छिक रक्तदान करवाया जाता है तथा साथ ही यह भी ध्यान रखा जाता है ब्लड बैंक में जिस ग्रुप की कमी चल रही हो उसी ग्रुप के लोगों का स्वैच्छिक रक्तदान हो। कोरोना माहामारी संकट के समय ब्लड बैंक में रक्त की कमी होने के कारण रक्तमणि अभियान के अन्तर्गत अधिक संख्या में रक्तदान करवाया जा रहा है। इस अवसर पर रक्तमणि संयोजक मुकेश गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश चन्द टेलर, कमलेश प्रजापत, सुमित सोनी उपस्थित रहें।