February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » सेठ मूलचंद प्रभुदयाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पवाना अहीर मे मनाया आजादी का 75वां अमृत महोत्सव

सेठ मूलचंद प्रभुदयाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पवाना अहीर मे मनाया आजादी का 75वां अमृत महोत्सव

खबराना बिल्लूरामसैनी

कोटपूतली के ग्राम पवाना अहीर मे सेठ मूलचंद प्रभुदयाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे शुक्रवार को आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानाचार्य महेश चंद यादव की अध्यक्षता एवं पूरणमल खटीक सरपंच के मुख्य आतिथ्य मे भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।


मनोज मीणा पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि,मानसिंह उपसरपंच प्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि रहे। प्रधानाचार्य महेश चंद यादव ने आये हुये अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
प्रवक्ता रामकरण यादव पुरस्कृत प्राध्यापक ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 6 देशभक्ति गीतों का सामुहिक गायन किया गया। राष्ट्रगीत,सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा,आओ बच्चों तुम्हे दिखायें झांकी हिन्दुस्तान की,झंडा ऊंचा रहे हमारा,हम होगें कामयाब,राष्ट्रगान गीतों पर लयबद्ध प्रस्तुति दी गई।


शुरूआत माँ सरस्वती के आगे द्वीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत रूप से की गई। अध्यक्षता करते हुये प्रधानाचार्य महेश चंद यादव ने देश के आजाद होने मे भारतीय देश भक्तों,स्वतन्त्रता सेनानीयों के योगदान पर विस्तार से जानकारी देते हुये प्रेरणात्मक उत्साह बढाया। सरपंच पूरणमल खटीक ने मुख्य अतिथि के रूप मे बच्चों को राष्ट्र निर्माण मे आगे आकर अहम भूमिका निभाने की बात कही।


व्याख्याता प्रकाश चंद यादव ने राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता को संरक्षित रखने का संदेश दिया।
अंत मे प्रधानाचार्य महेश चंद यादव ने सभी का आभार प्रकट करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया।