February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » शाहजहांपुर- बेलनी में बाबा भोमिया जी भंडारा व भजन कार्यक्रम आयोजित।

शाहजहांपुर- बेलनी में बाबा भोमिया जी भंडारा व भजन कार्यक्रम आयोजित।

ख़बराना। मनकेश सिंह चौहान
शाहजहांपुर के समीपवर्ती गांव बेलनी स्तिथ बाबा भोमिया जी मंदिर परिसर पर ग्रामवासी के सहयोग से गुरुवार को विशाल भंडारा एवं रामायण पाठ व भजन कार्यक्रम आयोजित हुए।

बाबा खेड़ा व बाबा भैया के नाम से भी विख्यात मंदिर के प्रति ग्रामीण की अटूट श्रद्धा होने के चलते सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंदिर में रात्रि के समय बाबा के भजनों व रामायण का कार्यक्रम तथा गुरुवार को भंडारा आयोजित हुआ।

भंडारे में भूतपूर्व सरपंच बलवीर गुर्जर, सीताराम गुर्जर, सुरेश शर्मा, रामनिवास गुर्जर ,खूशीश सिंह चौहान, गोपाल शर्मा, रण सिंह गुर्जर, संजय सिंह चौहान महेंद्र सिंह चौहान, टिंकू शर्मा, हरिराम शर्मा ,राजेश सिंह चौहान, अजीत सिंह चौहान ,सुमित सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।