February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » उपराष्ट्रपति प्रत्याशी जगदीप धनकड से मिलकर दी शुभकामनाएं

उपराष्ट्रपति प्रत्याशी जगदीप धनकड से मिलकर दी शुभकामनाएं

रवि कुमार सैनी
राजस्थान के गौरव किसान पुत्र उपराष्ट्रपति जगदीप जी धनकड का उनके दिल्ली में स्थित निवास पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह जी राठौड़ के नेतृत्व में अभिनंदन किया। इस अवसर पर सदगुरुदेव श्रीराम रिछपाल दास जी एवं श्री रघुनंदन दास जी महाराज त्रिवेणी धाम जी द्वारा भेंट किया प्रसाद, श्री राम नामी फटका एवं श्री राम चरित्र मानस भेंट की गई। इस पर धनकड़ ने जल्दी ही त्रिवेणी धाम आकर दर्शन करने की बात कही। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री गुड्डू सैनी, जमवारामगढ़ के पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह चौधरी, किसान नेता ताराचंद चौधरी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जी एल टेलर, ओमप्रकाश सैनी आमेर कन्हैया लाल समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।