March 21, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री ने गरीबों में छाते बांटकर मनाया जन्मदिन।

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री ने गरीबों में छाते बांटकर मनाया जन्मदिन।

रवि कुमार सैनी

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री गुड्डू सैनी ने अपने जन्मदिन पर शुरुआत में कुलदेव श्री भैरूबाबा के दर्शन कर त्रिवेणी धाम श्री ठाकुर जी भगवान श्री नारायण दास जी, श्री भगवान दास जी महाराज की प्रतिमा के शीश नवाकर दर्शन कर श्री गुरुदेव श्री राम रिसपाल दास जी व श्री रघुनंदन दास जी सहित अन्य साधु संतों का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

इस मौके पर त्रिवेणी धाम गौशाला में गोवंश को गुड व हरा चारा खिलाया और बंदरों को फल, केले व बिस्किट खिलाकर फिर गरीब लोगों में छाते बाते। इस मौके पर लोगों द्वारा जगह जगह केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया।