February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » गुस्साई महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन किसानों से 350 रुपए रोज की मजदूरी देने की मांग कम वेतन से घर खर्च चलाना हुआ मुश्किल।

गुस्साई महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन किसानों से 350 रुपए रोज की मजदूरी देने की मांग कम वेतन से घर खर्च चलाना हुआ मुश्किल।

रवि कुमार सैनी
शाहपुरा की ग्राम पंचायत नवलपुरा में परमानंद विद्यापीठ स्कूल के तिराहे पर मनोहरपुर व नवलपुरा कस्बे की महिलाओं ने आज खेतों में काम करने की एवज में मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर विरोध जताया। गुस्साई महिलाओं ने मजदूरों के लिए बुलाने आए किसानों को भी वापस बैरंग लौटा दिया।महिलाओं ने बताया कि हम प्रतिदिन किसानों के खेतों में काम करने के लिए जाते हैं। जहा हमारी किसी भी प्रकार की कोई सुरक्षा नहीं है। तेज तपती धूप में हम सभी महिलाएं सात आठ किलोमीटर पैदल चलकर मजदूरी करने जाते है। हम किसानों के खेतों में 8 से 9 घंटे मजदूरी करते हैं। तब जाकर किसान हमे प्रतिदिन 250 रू मजदूरी देते हैं। जिससे हमारा घर खर्च भी नहीं चल पाता।इस अवसर पर किसानों ने खेतों में की गई मजदूरी के एवज में बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं करने का दबाव बनाया। तब भी महिलाएं पुरानी कम मजदूरी पर काम करने के लिए तैयार नहीं हुई। नाराज महिलाओं ने किसानों को खूब खरी खोटी सुनाई।महिलाओं ने निर्णय लिया कि जब तक किसान उनकी मजदूरी नही बढ़ाएंगे तब तक किसानों के खेतों में काम करने नहीं जाएगी। साथ ही प्रतिदिन 350 रूपए मजदूरी लेंगी।इस अवसर पर माया बेनीवाल, कमली देवी, मनोहरी देवी, तीजा देवी, सीता देवी, कविता देवी, संगीता देवी, आरती, कविता व माली देवी सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही।