February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » हम हिंसा की राजनीति नहीं करते- गहलोत

हम हिंसा की राजनीति नहीं करते- गहलोत

खबराना बिल्लूरामसैनी

बानसूर। प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत आज अलवर दौरे पर रहे। बानसूर के गांव हरसौरा में सरपंच रमेश प्रतिनिधि अंबावत के माता मिश्रो देवी और पिता रामदेव गुर्जर की मूर्ति का अनावरण किया।

सीएम अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जहां मूर्ति अनावरण के बाद सीएम ने जनसभा को सम्बोधित किया। सीएम ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार सदभाव प्रेम और भाईचारे कायम रखने की सरकार है।

हमारी योजनाएं सभी वर्गो को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। वही उन्होनें कहा की आज मै तीसरी बार मुख्यमंत्री बना हु ,उसमे सभी समाजों का आशीर्वाद रहा है। पुरे राजस्थान विधानसभा में माली समाज से केवल एक विधायक है और वो मै हु और सभी समाजों के सहयोग से मुख्यमंत्री बना।

वही सीएम ने स्व. कर्नल बैंसला को याद करते हुए कहा कि उन्होनें समाज के लिए बहुत कुछ दिया है। उन्होनें समाज को आरक्षण दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी। वो समाज के लिए अमर हुए हैं। मुख्यमंत्री ने हरसौरा को उप तहसील बनाने की घोषणा की।

वही हरसौरा आदर्श सीएचसी और आईसीयू वार्ड का उदघाटन किया। सीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों ने कमान संभाले रखी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खास इंतज़ाम रहे। वही बानसूर विधायक और उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने सभी मंत्री गणों और विधायको का समारोह में आगमन पर आभार प्रकट किया। वही आयोजक सरपंच परिवार ने सीएम अशोक गहलोत और सभी मंत्री गणों व विधायकों का स्वागत किया गया।

समारोह में पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, धर्मेन्द्र राठौड़, गृह मंत्री राजेंद्र यादव अशोक चांदना खेल मंत्री, टीकाराम जुली, दीपचंद खैरिया, जोगेन्द्र अवाना, कर्ण सिंह यादव, साफिया खान, केजी कौशिक ,जिला प्रमुख, जिला पार्षद,प्रधान, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच गण मौजुद रहे।