खबराना बिल्लूरामसैनी
कोटपूतली निकटवर्ती ग्राम द्वारिकपुरा की ढ़ाणी कांकरिया वाली में विगत मंगलवार रात्रि को विधुत विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है। जहाँ विभागीय अनदेखी के कारण विधुत करंट लगने से तीन बालिकायें झुलस गई। सुत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग के लाईनमैन देर रात्रि को अंधेरे में डी.पी. रख रहे थे। इसी दौरान दो बार फॉल्ट मारने के बावजुद भी डी.पी. को चढ़ाने का प्रयास किया गया। जिससे मकानों में करन्ट फैल जाने के कारण बालिकायें झुलस गई एवं आग भी लग गई। आग पर तो ग्रामीणों ने काबु पा लिया लेकिन घायल बालिकाओं को कस्बा स्थित राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ से एक बालिका को जयपुर रैफर किया गया। बीडीएम अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि ग्राम द्वारिकपुरा की ढ़ाणी कांकरिया में 11 हजार की विधुत लाईन में करंट आ जाने से कोमल (15) पुत्री श्रीराम मेघवाल, उगन्ता (16) पुत्री कैलाशचन्द मेघवाल व आरती (12) पुत्री मुकेश मेघवाल झुलस गई। जिन्हें बीडीएम अस्पताल लेकर आये। जहांँ से कोमल मेघवाल को जयपुर रैफर कर दिया गया।
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद