February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » गौशाला भूमि का करवाया गया सीमाज्ञान

गौशाला भूमि का करवाया गया सीमाज्ञान

ख़बराना। बिल्लूराम सैनी
कोटपूतली के ग्राम बाछडी स्थित गौशाला भूमि का पटवारी शशिबाला मीणा द्वारा सीमाज्ञान करवाया गया। वर्ष 2008 में रिकॉर्ड में हेराफेरी कर जमाबंदी के आधार पर विक्रय हुई बाछड़ी स्थित इस गौशाला भूमि पर राजस्व अधिकारियों ने क़ब्ज़ा तत्कालीन गौशाला अध्यक्ष बनवारी लाल यादव को सम्भला दिया था।

इस मामले की जांच तत्कालीन अतिरिक्त जिला कलेक्टर अबरार अहमद ने की थी। आज गौशाला भूमि का सीमाज्ञान करवा कर सीमाचिन्ह लगाए गए। इस दौरान प्रहलाद बंसल,दिलीप सोनी,राजू पायला,बजरंग शर्मा,जुगल शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।