February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » फांसी का फंदा लगाकर किशोरवय युवक ने की आत्महत्या

फांसी का फंदा लगाकर किशोरवय युवक ने की आत्महत्या

खबराना बिल्लूरामसैनी

कोटपूतली कस्बे के निकटवर्ती ग्राम सरूण्ड में गुरूवार दोपहर एक किशोरवय युवक ने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक संदीप (18) पुत्र राजेन्द्र शर्मा निवासी ग्राम सरूण्ड ने अपने गले में फांसी का फंदा लगा लिया। जिसे परिजन कस्बा स्थित राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में लेकर आये। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के फांसी लगाने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मृतक के शव को राजकीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। फिलहाल मामले की जाँच की जा रही है।