खबराना बिल्लूरामसैनी
पावटा जयपूर
कुम्हार महासभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष किशोर दुल्हेपुरा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पावटा क्षेत्र के ग्राम प्रेमनगर निवासी बबलू प्रजापति को प्रदेश सचिव हेमराज प्रजापत भौनावास की अनुशंषा पर जयपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बबलू प्रजापति ने जिलाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे दी गई जिम्मेदारी का पूरी शिद्दत से निर्वाह करते हुए समाज हित के कार्यो को बखूबी पूरा करूँगा। बबलू प्रजापति की नियुक्ति पर प्रदेश सचिव हेमराज प्रजापत, समाजसेवी टिंकु प्रजापति पावटा, महावीर प्रजापति बिलवाड़ी, सुदामा प्रजापति, दक्ष सेवा संस्थान के सचिव महेश प्रजापति, सुरेश प्रजापति भौनावास, जितेन्द्र प्रजापति बागावास, गोवर्धन प्रजापति खेलना, रामसिंह सैनी, डॉ. सुरेन्द्र यादव आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद