February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » फूले आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक सम्पन।

फूले आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक सम्पन।

ख़बराना। बिल्लूराम सैनी
आंतेला पावटा ग्राम बड़ौदा में स्थित शहीद बाबा के स्थान पर फुले आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक सामाजिक कार्यकर्ता मोती बागड़ी की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामसिंह सैनी के मुख्य अतिथि में हुई ।

जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सैनी ने बताया कि हमें अपने हक और अधिकार के लिए सभी समाज बंधुओं को एक होके अपनी आवाज को बुलंद करना है यदि हमें आंदोलन की जरूरत पड़ी तो आंदोलन के लिए हमें तैयार रहना है ।इस दौरान 5 गांव की फुले आरक्षण संघर्ष समिति का गठन किया गया ।जिसमें मुख्य संयोजक श्री महेश सैनी कैरली,संयोजक श्री ओमप्रकाश सैनी एडवोकेट सहसंयोजक, श्री रोशन सैनी ढाणी गैसकान सह संयोजक, श्री बाबूलाल सैनी,सुल्तान सैनी वार्ड पंच,सदस्य सूरज सैनी किशनपुरा ,अर्जुन लाल सैनी किशनपुरा, रामस्वरूप सैनी (ग्रामसेवक ), दिनेश सैनी, मीडिया प्रभारी बलराम सैनी, विकास बागड़ी,कमल सैनी को बनाया गया ।


इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और सभी ने एकजुटता से कहा कि हम सभी संगठित होकर आंदोलन को गति देंगे इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रामसिंह पाथरान , राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के संगठन मंत्री महेश सैनी,पंचायत समिति सदस्य रामस्वरूप सैनी, वार्ड पंच मुकेश सैनी,युवा नेता अमर सैनी पूर्व सरपंच रामेश्वर सैनी, रामस्वरूप मुनीम, कैरली नरेश सैनी,कैलाश सैनी,कमल सैनी,बाबूलाल सैनी ,शंकरलाल नेता,अर्जुन सैनी आदि सैकडो की सख्या मे समाज बंधु उपस्थित थे। मंच संचालन विकाश बागड़ी ने किया।