खबराना बिल्लूरामसैनी
कोटपूतली विगत 01 मार्च 2022 की रात्रि करीब 09 बजे कस्बा समेत राजमार्ग पर स्थित तीन होटलों पर लगातार ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए रंगदारी वसूलने की धमकी देने के सनसनी खेज मामले में पुलिस ने वारदात के लिए हथियार सप्लाई करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। उल्लेखनीय है कि 01 मार्च की रात्रि को हार्डकोर अपराधी प्रदीप रावत की गैंग गु्रप 6161 ने सरगना प्रदीप रावत के नेतृत्व में करीब 8 बदमाशों ने एक ही समय पर कोटपूतली के मुख्य चौराहे स्थित होटल राधा रानी, राजमार्ग पर ग्राम पूतली स्थित होटल कमलनाथ (सिंगा का होटल) व ग्राम कंवरपुरा स्थित होटल कानजी पर अंधाधुंध ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए रंगदारी वसूलने के लिए 50 हजार रूपये मासिक का पर्चा होटलों के काउन्टरों पर फेंक कर अवैध वसूली की धमकी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने लगातार कार्यवाही करते हुए मुख्य अभियुक्त प्रदीप रावत समेत करीब आधा दर्जन अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था। मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त प्रदीप रावत को अवैध आम्र्स हथियार सप्लाई करने वाले अभियुक्त अमित सिंह उर्फ सोनू सिंह (28) पुत्र महेन्द्र सिंह राजपूत निवासी ग्राम आलमपुर थाना बानसूर जिला अलवर को बानसूर के कांकरिया स्टैण्ड से मुखबीर की सूचना पर विगत रविवार को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ सवाई सिंह ने बताया कि अभियुक्त अमित उर्फ सोनू सिंह पूर्व में भी टॉप 10 वांछित अपराधियों में चिन्हित हो चुका है। साथ ही वर्ष 2017 में भी निकटवर्ती बानसूर थाने में हत्या की वारदात में गिरफ्तार हो चुका है।
सच्ची बात, सच के साथ…
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद