शाहजहांपुर – कस्बे के समीपवर्ती गांव मोलावास मे लालदास जी महाराज के एक दिवसीय महोत्सव स्वामणी विशाल भंडारे का आयोजन महंत हजारी दास जी महाराज के सानिध्य मे हुआ। आयोजन की मुख्य अतिथि दिवंगत विधायक मेजर ओपी यादव की पुत्रवधु डॉ.अंजली यादव थी।
यादव ने धार्मिक आयोजन को सनातन संस्कृति का आधार स्तम्भ बताते हुऐ समाजिक व धार्मिक एकता के लिये समय समय पर इस तरह के आयोजन होने को आवश्यक बताता। मुख्य अतिथि का ग्रामीणों द्वारा शॉल ओढाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर सरपंच अजीत यादव, पूर्व सरपंच रतनलाल यादव, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यश धर्मचंद बोहरा, रतनलाल सेठ, पूर्व सरपंच नरेन्द्र यादव, सुनील दत्त, दीप दत्त, हनुमान दत्त सहित बडी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहे।
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद