February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » कोटपूतली-पुरानी अनाज मंडी स्थित ज्वैलर्स की दुकान से चोरी की वारदात की कोशिश करने का मामला।

कोटपूतली-पुरानी अनाज मंडी स्थित ज्वैलर्स की दुकान से चोरी की वारदात की कोशिश करने का मामला।

ख़बराना। बिल्लूराम सैनी
कोटपूतली के मेन मार्केट के पास पुरानी अनाज मंडी स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से चोरी की वारदात की कोशिश करने का मामला सामने आया हैं।

सूचना के मुताबिक कल देर रात दुकान के ऊपर छत पर चोरी की नीयत से आये कुछ बदमाशो ने दुकान के अंदर जाने की कोशिश की लेकिन किसी कारण से योजना असफल होने के चलते सामान छोड़ कर भाग गए।

अलसुबह छत पर बैग रखा होने की सूचना पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया।पुलिस ने बताया कि बैग में कटर जैसी चीजें मिली है जो चोरी में काम आती हैं।वही मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं।