February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ कोटपूतली में आयोजित हुआ ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर।

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ कोटपूतली में आयोजित हुआ ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर।

ख़बराना। बिल्लूराम सैनी
उन्होंने भगवान राम का उदहारण देते हुए कहा कि जिस तरह भगवान राम संस्कारित होते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए उसी तरह हमें भी संस्कारवान बनकर आगे बढ़ने की प्रेरणा लेनी चाहिए। स्थानीय संघ कोटपूतली के सचिव हंसराज यादव ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए अतिथियों का स्काउट्स स्कार्फ पहना कर स्वागत किया एवं अभिरुचि शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया शिविर संचालक कमलेश कुम्हार ने आगंतुक अतिथियों का आभार प्रकट किया।


राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ कोटपूतली के तत्वाधान में आयोजित किए जा रहे ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर में सोमवार को हरचंद मीणा प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरधनपुरा बतौर मुख्य अतिथि फ्लैग सेरिमनी कार्यक्रम में शिरकत की प्रधानाचार्य हरचंद मीणा ने संभागीय को संबोधित करते हुए कहा कि, स्काउट गाइड हमेशा समाज सेवा देश सेवा में आगे रहता है हम सभी बालक बालिकाओं को अभिरुचि के साथ-साथ समाज सेवा के लिए भी प्रेरित होना चाहिए। उन्होंने भगवान राम का उदहारण देते हुए कहा कि जिस तरह भगवान राम संस्कारित होते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए उसी तरह हमें भी संस्कारवान बनकर आगे बढ़ने की प्रेरणा लेनी चाहिए।

स्थानीय संघ कोटपूतली के सचिव हंसराज यादव ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए अतिथियों का स्काउट्स स्कार्फ पहना कर स्वागत किया एवं अभिरुचि शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया शिविर संचालक कमलेश कुम्हार ने आगंतुक अतिथियों का आभार प्रकट किया। अभिरुचि शिविर का समापन 23 जून को किया जाएगा। इस शिविर में 47 विद्यालय महाविद्यालय के 200 बालक बालिकाएं 11 अभिरुचियों में सहभागिता कर रहे है। इस अवसर पर अनेक दक्ष प्रशिक्षक सहित संचालक मंडल एवं बालक बालिकाएं उपस्थित रहे।