February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » कार टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार। डिवाइडर पार कर दूसरी ओर खडे ट्रोले मे घुसने से कार सवार युवक गंभीर घायल।

कार टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार। डिवाइडर पार कर दूसरी ओर खडे ट्रोले मे घुसने से कार सवार युवक गंभीर घायल।

शाहजहांपुर 3 जून- हाईवे संख्या 48 के सक्तपुरा मोड के पास जयपुर से गुरुग्राम जा रहे एक युवक की कार टायर फटने से अनियंत्रित हो ग‌ई एवं डिवाइडर पार कर दूसरी ओर खडे ट्रोले मे जा घुसी। हादसे मे कार सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। थाना प्रभारी विक्रम चौधरी ने बताया की गुरुग्राम निवासी लोकेश पुत्र फूलचंद चौधरी जयपुर से अपनी कार द्वारा गुरुग्राम जा रहा था। सक्तपुरा के पास टायर ब्लास्ट के साथ उसकी कार अनियंत्रित होकर हाईवे के दूसरी ओर कूद ग‌ई एवं आगे खडे ट्रोले मे जा घुसी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना जबरदस्त था की कार के परखच्चे उड गये एवं कार चालक लोकेश कार मे बूरी तरह फंस गया, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकलवाते हुऐ एम्बुलेंस की सहायता से बहरोड के एक निजी अस्पताल मे भर्ती करवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन की सहायता से हटवा कर हाईवे सुचारु करवाया।