February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » अलवर के स्वर्ग रोड पर 27 दिन से ठेका हटाने की माग को लेक

अलवर के स्वर्ग रोड पर 27 दिन से ठेका हटाने की माग को लेक

ख़बराना। दीक्षित कुमार
अलवर शहर के वार्ड-14 स्वर्ग रोड पर शराब ठेका हटाने की मांग लेकर महिलाओं का 27 वें दिन भी धरना व विरोध प्रदर्शन जारी रहा। महिलाओं का कहना था कि यहां शराब ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा।

ठेके के पास मंदिर, धर्मशाला व हरिजन बस्ती है। आबकारी विभाग ने यहां पर ठेके को नियमों के खिलाफ आवंटित कर दिया।

पार्षद धर्मपाल तंवर ने कहा कि वार्डवासियों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन को यहां से ठेका तुरंत हटाना चाहिए।

वार्ड की महिलाएं 27 दिन से लगातार धरना देने के साथ प्रदर्शन कर रही है।

प्रशासन विरोध प्रदर्शन की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने कलेक्टर व जिला आबकारी अधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर शराब ठेका हटाने की मांग की।
बाइट……. पार्षद धर्मपाल सिंह
बाइट……. स्थाई निवासी विद्या देवी