February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चोरी की घटना को दिया अंजाम लाखों की नगदी व जेवरात किये पार

अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चोरी की घटना को दिया अंजाम लाखों की नगदी व जेवरात किये पार

खबराना बिल्लूरामसैनी

कोटपूतली निकटवर्ती ग्राम नारेहड़ा में विगत बुधवार की रात्रि को घर में घुसकर अज्ञात चोर पृथ्वीराज मीणा पुत्र धुड़ाराम मीणा के घर से लाखों रुपए के कीमती गहने और नगदी चोरी कर ले गए। पृथ्वीराज मीणा ने बताया कि अज्ञात चोर घर में घुस गये और कमरे में रखी संदूक को उठा ले गए।

हाल ही में 10 मई को तीनों लडक़ों की शादी हुई थी, संदूक में शादी के सोने चांदी के गहने, नगदी व घर के सभी जेवरात रखे हुए थे।

चोर संदूक से कीमती सामान चुराकर संदूक व सामान को 100 मीटर दूर हनुमान मंदिर की सीडियों में छोड़ गए। सुबह चोरी होने की जानकारी मिलने पर कमरे में रखी संदूक नहीं मिली तो परिजनों ने शोर मचाया। जिस पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और संदूक के मंदिर की सीढिय़ों में पड़ी होने की जानकारी दी। सूचना पर पहुँची सरूण्ड थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया।