ख़बराना। दीक्षित कुमार
अलवर शहर के अपनाघर शालीमार परिसर में बन रहे भूमिका ग्रुप के मॉल पर श्रमिको ने किया प्रदर्शन, प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया पिछले कई महीनों से नही दिया श्रमिको को पैसा, जबकि रोजाना कराया जा रहा है मॉल में निर्माण कार्य साथ ही भूमिका ग्रुप के बनने वाले मॉल में ग्राहक भी हो रहे हैं परेशान।
साइट इंजीनियर ने बताया भूमिका ग्रुप के द्वारा उन्हें मेटेरियल के साथ कार्य का ठेका दिया गया।
वहीं उन्हें टुकड़ों में सीमित पेमेंट दिया जा रहा है। कम पेमेंट के कारण वह बाजार में मेटेरियल व मजदूरों का पैसा नही दे रहे।
उन्होंने बताया जब भी ग्रुप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाता है तभी वह पेमेंट का कुछ हिस्सा चेक के रूप में उन्हें देते हैं।
वही एमपी से मजदूरी करने आए व्यक्ति ने बताया कई राज्यों के लोग अपना घर परिवार छोड़कर यहां कार्य कर रहे हैं लेकिन उन्हें समय पर मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है जिसके कारण उनके सामने खाने का संकट पैदा हो गया।
वहीं पेमेंट न मिलने के कारण वह अपने परिजनों को पैसा नहीं भेज पा रहे।
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद