बानसूर अलवर(अमित यादव)
बानसूर के गांव हाजीपुर में पिछले दिनों हुई महिला को बंधक बनाकर लाखों रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। लूट की वारदात को खुद महिला ने अपने प्रेमी के संग मिलकर अपने ही घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया है।
पुलिस ने बताया कि महिला के ऊपर संदेह होने पर महिला से गहन पुछताछ में बताया की अपने प्रेमी मनोज उर्फ मोनू पुत्र कालूराम यादव निवासी हाजीपुर के साथ लाखों रुपए के जेवर और 40 हज़ार रुपए को लेकर भागने की योजना बनाई थी।
बानसूर के गांव हाजीपुर में 16 मई की रात को महिला को घर में बंधक बनाकर लाखों रुपए के जेवर और 40 हज़ार रुपए की नकदी चोरी होने का मामला सामने आया था। जिसमे पीड़ित महिला ने बताया था कि रात को मै और मेरी सासू सहित बच्चो के साथ घर के बरामदे मे सो रहे थे। वही रात को छोटे बच्चें के लिए दूध लाने के लिए घर के अंदर गई तो घर के अंदर 3-4 लोग घुसे हुए थे। जिन्होने मुझे चाकू व हथियार दिखाकर बंधक बना लिया। और घर में रखे 6-7 लाख रूपये के सोने चांदी के जेवर और 40 हज़ार रुपए की नकदी लूट कर ले गए। वही धमकी दी गई की हाय हल्ला किया तो जान से मार देंगे और चाकू से हमला कर घायल कर दिया था।
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद