February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » कैलाश मीणा कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष मनोनीत

कैलाश मीणा कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष मनोनीत

ख़बराना। बिल्लुराम सैनी
कोटपूतली राजधानी जयपुर स्थित राज्य सरकार के सचिवालय में सहायक अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यरत कस्बा निवासी कैलाश मीणा को राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कपिल देव द्वारा संगठन की नवगठित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। सभी कार्यकारिणी सदस्यों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में शपथ दिलाई गई। उल्लेखनीय है कि मीणा कस्बे के बुचाहेड़ा मौहल्ला स्थित वार्ड नं. 32 के निवासी है। जो पूर्व में भी लगभग 5 वर्षो तक स्थानीय उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में कनिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत रहे है।