February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » पुलिस कांस्टेबल का आकस्मिक निधन राजकीय सम्मान से हुआ अन्तिम संस्कार।

पुलिस कांस्टेबल का आकस्मिक निधन राजकीय सम्मान से हुआ अन्तिम संस्कार।

ख़बराना। बिल्लुराम सैनी
कोटपूतली क्षेत्र के ग्राम नौरंगपुरा निवासी पुलिस कांस्टेबल का आकस्मिक निधन हो जाने से मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार किया गया। मृतक कानि. कमलेश कुमार (42) पुत्र जगदीश प्रसाद गुर्जर के भतीजे अशोक राज पटेल ने बताया कि कानि. कमलेश पिछले लगभग 20 वर्ष से राजस्थान पुलिस में कार्यरत थे। जो कि वर्तमान में राजधानी जयपुर स्थित पुलिस लाईन में तैनात थे।

विगत 19 मई की रात्रि ड्युटी के बाद 20 मई को तडक़े भोजन करने के बाद अचानक बेहोश होने पर पुलिस अधिकारियों द्वारा उपचार के लिए राजकीय एसएमएस मेडीकल कॉलेज, जयपुर में भर्ती करवाया था। सूचना मिलने पर पहुँचे परिजनों ने उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ सोमवार शाम उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

इस पर मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर पैतृक गाँव नौरंगपुरा में राजकीय सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार किया गया। जहाँ जयपुर से आई पुलिस टीम की टुकड़ी ने तीन राउण्ड फायर कर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वहीं सरूण्ड एसएचओ इन्द्राज सिंह के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता भी मौजूद रहा।

मृतक कानि. को युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव भीम पटेल, सतीश छावड़ी, लालचंद पटेल, कृष्ण राज पटेल समेत ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि दी। मृतक कानि. कमलेश के दो छोटे भाई खेती करते है। वे अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, तीन पुत्री, एक पुत्र, दो भाई व उनका भरा पुरा परिवार छोडकऱ गये है।