February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » बानसूर के नारायणपुर में शहीद भंवर सिंह शेखावत की मूर्ति का किया।

बानसूर के नारायणपुर में शहीद भंवर सिंह शेखावत की मूर्ति का किया।

बानसूर (अमित यादव)
बानसूर के नारायणपुर में शहीद भंवर सिंह शेखावत की मूर्ति अनावरण किया गया। शहीद की मूर्ति का अनावरण उधोग देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत, राजस्थान पर्यटन विकास विभाग के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़, कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली ने फीता काटकर किया।

भंवर सिंह शेखावत आठवीं लाइट कैवलरी में तैनात थे। जिनका बाड़मेर इलाके में जनरेटर की सिर में लगने से 27 सितंबर 2017 को निधन हो गया था।

शहीद भंवर सिंह शेखावत की स्मृति में करीब 5 वर्ष बाद आज उनकी मूर्ति का अनावरण शहीद भंवर सिंह स्मारक तलुंडी मौहल्ला नारायणपुर में किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथियों ने वीरांगना को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वही शहीद की याद में कस्बे के युवाओं ने देश भक्ति गीतों व मनोज सिंह शेखावत अमर रहें के जयकारों के साथ कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली।

कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली ने नारायणपुर में देवनारायण योजना से दो छात्रावास बनाने की घोषणा की। वही उद्योग मंत्री और पर्यटन विकास विभाग के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने नारायणपुर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का नामकरण शहीद मनोज सिंह के नाम किया। वही शहीद के नाम से मुख्य द्वार बनाने की घोषणा की। वही उद्योग मंत्री ने कहा कि जो मातृभूमि की रखा करते हुए शहीद हो गया उसको प्रणाम करते हैं। उनका सम्मान करना ही हमारा कर्म और धर्म है।वही उन्होंने कहा की भारत देश में सबसे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शहीदो के परिवारों को सम्मान दिया है। चाहे उनके माता पिता की पेंशन योजना हो, सरकारी नौकरी देना जैसी योजनाओं को सबसे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री ने लागू की थी।

इस मौके पर थानागाजी चैयरमैन चौथमल सैनी, नारायणपुर सरपंच मन्नी देवी, अजबपुरा सरपंच प्रियंका नरूका सहित जनप्रतिनिधी और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।