ख़बराना। बिल्लुराम सैनी
कोटपूतली राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ कोटपूतली के तत्वाधान में आयोजित किए जा रहे ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर का शुभारंभ सोमवार को राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विधालय में किया गया।

सचिव हंसराज यादव ने बताया कि शिविर 23 मई से 23 जून तक राजकीय सरदार विधालय में आयोजित किया जायेगा। शिविर में भाग लेने वाले सम्भागियों हेतु आवेदन फॉर्म का वितरण दो पारियों में प्रात: 8 से 11 एवं शाम 5 से 7 तक वितरित किये जा रहे है। प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर हो रहे है, शिविर में कुल 300 सम्भागियों की जगह है उसके बाद प्रवेश बंद कर दिया जायेगा।

स्थानीय संघ एडीसी गाइड मनोरमा यादव ने बताया कि शिविर में हारमोनियम, पेंटिंग, कराटे, डांस, इंग्लिश स्पोकन, कंप्यूटर, योगा, मेहंदी, सिलाई, ब्यूटीशियन, इलैक्ट्रीशियन आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में हॉबी के अलावा एडवेंचर सहित स्काउटिंग गाइडिंग का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

शिविर में प्रतिदिन ठण्डे पेय पदार्थ की व्यवस्था भी रहेगी। शिविर में गुणवतापूर्ण प्रशिक्षण, आत्मविश्वास, स्वावलम्बन, स्वरोजगार, समय का सदुपयोग, समाज एवं राष्ट्र के प्रति दायित्व बोध की भावना का विकास किया जायेगा।

इस दौरान शिविर संचालक कमलेश कुमार, गगन कुमावत, पप्पूराम यादव, हरिप्रसाद, रोशन लाल, विजेंद्र सैनी, सीताराम गुप्ता सहित अनेक दक्ष प्रशिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद