February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » मनोहरपुर पंचायत पर अनियमितता का आरोप। ग्रामीणों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, सरकारी राशि के दुरुपयोग सहित कई आरोप लगाए।

मनोहरपुर पंचायत पर अनियमितता का आरोप। ग्रामीणों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, सरकारी राशि के दुरुपयोग सहित कई आरोप लगाए।

शाहपुरा। रवि कुमार सैनी
मनोहरपुर ग्राम पंचायत पर अनियमितताओं सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए सोमवार को संपूर्णानंद शर्मा के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया।
स्थानीय ग्राम पंचायत में पिछले कई महीनों से जनहित के कार्यक्रम नहीं होने माधोवेणी नदी बहाव क्षेत्र में निरंतर कचरा डालने, तत्कालीन सरपंचों के कार्यकाल से विचारधीन चल रही करीब 800 पट्टा पत्रावलियों का निस्तारण नहीं करने, पुराने पट्टों का नवीनीकरण नहीं करने, कस्बे के प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाने सहित कई मांगों को लेकर जिला परिषद के सीईओ एसडीएम विकास अधिकारी को ज्ञापन दे चुके हैं।

धरने पर बैठे संपूर्णानंद शर्मा ने बताया कि प्रशासन ने पंचायत प्रशासन व सरपंच को साथ लेकर बस स्टैंड से लेकर गांधी चौक मनोहरपुर तक छोटे-मोटे अतिक्रमणों को चिन्हित किया था। जिसको आज तक नहीं हटाया गया। नगर पालिका के समय व पूर्ण सरपंच के कार्यकाल में हुए समस्त कार्यों के लेखा-झोख रिकॉर्ड का भौतिक सत्यापन भी नहीं किया गया। उन्होंने पंचायत परिषद परिसर में एनएचआई की अवाप्त भूमि पर अतिक्रमण करते हुए सीसी ब्लॉक डालकर करीब 4 .95 लाख की राशि का दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया है। धरने में पूर्व वार्ड पंच धोलूराम गिराटी, महिपाल गुर्जर, कृष्ण वर्मा, मोहसीम खान, मुकेश, कुलदीप सहित कई ग्रामीण शामिल हुए।

इसके बारे में मनोहरपुर ग्राम पंचायत सरपंच सुनीता प्रजापत का कहना है की ग्राम पंचायत की ओर से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। ग्रामीणों की मांग पर शेष कार्य नियमानुसार कराए जाएंगे। योग्य प्रार्थी को पट्टे देने की प्रक्रिया जारी है।