February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » ग्राम रघुनाथपुरा निकाली कलश यात्रा *कल भंडारे का आयोजन होगा।

ग्राम रघुनाथपुरा निकाली कलश यात्रा *कल भंडारे का आयोजन होगा।

ख़बराना। बिल्लुराम सैनी
कोटपूतली ग्राम रघुनाथपुरा में सांवरिया धाम बाकली से कलश यात्रा निकाली गई । आचार्य पंडित शुभम शर्मा ने बताया की कल शो की विधिवत पूजा अर्चना कर यात्रा को रवाना किया गया जो ग्राम के प्रमुख मार्गो से होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंची इस दौरान श्रद्धालु आस्था में सराबोर होकर नाचते गाते जा रहे थे।

श्रद्धालुओं ने परिक्रमा करते देश में अमन चैन शांति की कामना की, कोटपूतली अभिभाषक संघ के कोषाध्यक्ष एडवोकेट दिनेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि दिनांक 23 को शिव परिवार हनुमान मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होगी। साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान लोक कलाकार जयराम ठेकला व सीताराम मासी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी माली राम मीणा, भागीरथ मीणा, जगदीश यादव भगत जी, पूर्ण यादव, हनुमान यादव, अमिचंद मीणा , ओम प्रकाश मीणा, सुरेश जांगिड़ , पवन मीणा आदि लोग मौजूद थे।