ख़बराना। बिल्लूराम सैनी
आज कांग्रेस की गौरव यात्रा के कोटपूतली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 31 वी पुण्यतिथि पर कोटपुतली में मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में सभा का आयोजन किया गया।

पिछले कुछ दिनों से कोटपूतली को जिला बनाये जाने की चर्चाएं जोरो पर थी इसी को ले कर आज मंच पर भी इसकी चर्चाएं देखी गई।
सबसे पहले कोटपूतली विधायक राजेन्द्र सिंह यादव ने अपने भाषण में जिला बनाने की मांग रखी और कहा कि कोटपूतली को जिला बनाने के लिए बानसूर विधायक शकुंतला रावत और विराटनगर विधायक इन्द्राज गुर्जर ने इस पर सहमति दी हैं।
इसके बाद उन्होंने एक ज्ञापन पर दोनों विधायको के हस्ताक्षर करवा कर मुख्यमंत्री को सौपा।इस पर सभा में बैठे लोगों ने जोरो शोरो से नारे लगाए।

वहीं मुख्यमंत्री गहलोत ने भाषण में कहा कि कोटपूतली आने से पहले मुझे जिला बनाने की मांग के बारे में जानकारी थी मैंने एक बार पहले भी कोटपूतली में आ कर जिला के बारे में चर्चा की थी।हमने कमेटी बना दी हैं कमेटी की रिपोर्ट आने पर फैसला करेंगे।
वहीं पूरी सभा में कुछ अजीबोगरीब वाक़ये भी सामने आए एक तरफ कुछ पायलट समर्थको ने सचिन पायलट जिन्दाबाद के नारे लगाए जिसके बाद उनको पुलिस द्वारा सभा से बाहर कर दिया गया।
वहीं पानी की बोतल के लिए भी कुछ लोग आपस में झगड़ते नज़र आये। सबसे विस्मित करने वाली बात ये रही कि जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भाषण दे रहे थे तो लोग उठ कर जाने लगे।ऐसा प्रतीत हुआ कि जिला ना बनाये जाने से लोग नाराज़ हो कर जा रहे थे।
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद