ख़बराना बिल्लुराम सैनी
बानसूर नगर पालिका क्षेत्र के टोडीया का बास रोड पर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से करीब 50 मन पशुओं का चारा (तूड़ा) और ईधन जल कर राख हो गया। आग लगने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई और आग बुझाने का प्रयास किया गया।आग लगने की सूचना पर दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया गया।
प्राप्त जानकारी के टोडीया का बास निवासी सुमेर प्रजापत के खेत में रखे तुडे और ईंधन में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने से खेत में रखा करीब 50 मन तूड़ा आग में जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची बानसूर नगर पालिका दमकल गाड़ी ने तीन फेरे लगाकर आग पर काबू पाया।
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद